{"_id":"6931d435a5185d88fe01ae4b","slug":"encroachments-removed-from-railway-land-kasganj-news-c-175-1-agr1054-140357-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रेलवे की भूमि से हटवाए गए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रेलवे की भूमि से हटवाए गए अतिक्रमण
Fri, 05 Dec 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो20कासगंज के बांकनेर क्षेत्र में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटवाते रेलवे कर्मी व आरपीएफ ।स्
कासगंज। रेलवे ने बांकनेर क्षेत्र में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। इस दौरान झोपड़ी, खोखा, व अन्य अस्थाई दुकानों सहित 45 अतिक्रमण हटवाए गए। दोबारा से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई करने की चेतवानी दी गई।
नदरई गेट क्षेत्र में बांकनेर के पास पुरानी मीटर गेट लाइन बंद होने पर लोगों ने रेलवे की भूमि पर अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर लिया। रेलवे की ओर से पूर्व में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य राकेश गौतम ने आरपीएफ जवानों के साथ बृहस्पतिवार सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी की मदद से लकड़ी एवं लोहे के खोखे, भूसे की बुर्जी, कच्ची झोपड़ी को हटवाया गया। पेंटिंग, वेल्डिंग एवं टायर पंचर की दुकान, मीट की दुकानों को हटवाया गया। अभियान बांकनेर पर नदरई गेट चुंगी एवं बिलराम गेट पर छर्रा अड्डे के पास तक चलाया। कर्मियों ने सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कार्रवाई कर 45 अतिक्रमण हटवाए। आईओडब्लू राकेश गौतम ने बताया कि रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नेत्रपाल सिंह सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ सुरेश यादव, सतीश चंद्र पाल, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, लोकेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह पाल, नितिन कुमार प्रेमी आदि मौजूद रहे।