फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Eight-year-old boy dies of snakebite.

Kasganj News: सर्पदंश से आठ वर्षीय बालक की मौत

Tue, 13 Oct 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old boy dies of snakebite.
कासगंज
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गोसगंज में मंगलवार देर शाम सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोसगंज निवासी योगेश का आठ वर्षीय बेटा ईशु मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर के कमरे में कुछ सामान निकालने गया था। इसी दौरान सांप ने उसके दाएं हाथ में काट लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल पटियाली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ईशु के चाचा किशन लाल ने घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि बच्चा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed