फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Eight candidates who passed the driving test will be sent to Loni for training.

Kasganj News: ड्राइविंग टेस्ट में सफल आठ अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए भेजे जाएंगे लोनी

Thu, 02 Jul 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 02 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज में चालकों की कमी को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ड्राइविंग टेस्ट में सफल आठ अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए लोनी गाजियाबाद भेजा जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद इन चालकों की तैनाती कासगंज डिपो पर की जाएगी, जिससे बस संचालन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

बीती 30 जून को कासगंज में चालक अभ्यर्थियों के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया गया था। टेस्ट में सफल हुए आठ अभ्यर्थियों को अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रशिक्षण केंद्र, लोनी गाजियाबाद भेजा जाएगा। यहां उन्हें निर्धारित अवधि तक वाहन संचालन, यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने और निर्धारित मानकों पर सफल होने के बाद सभी चालकों को कासगंज डिपो में नियुक्त किया जाएगा। नए चालक मिलने से डिपो में चालकों की कमी काफी हद तक दूर होगी और बसों के संचालन में सुविधा मिलेगी। साथ ही विभिन्न मार्गों पर बसों के नियमित संचालन में भी सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

----------
वर्जन...
30 जून को आयोजित ड्राइविंग टेस्ट में सफल हुए आठ अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए लोनी भेजा जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने और सफल होने के बाद उनकी नियुक्ति कासगंज डिपो पर की जाएगी। - नीरज कुमार, प्रभारी सहायक क्षेत्रीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed