{"_id":"6937122e098f09340b0dd6c1","slug":"drunk-constables-video-goes-viral-he-is-suspended-kasganj-news-c-175-1-agr1054-140559-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सिपाही का नशे में वीडियो वायरल, निलंबित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सिपाही का नशे में वीडियो वायरल, निलंबित किया गया
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी मार्गशीर्ष मेला में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कर्मी का नशे में धुत होकर घूमने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। सोरोंजी में मार्गशीर्ष मेला चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग मेला देखने के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे हैं। मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद सिपाही अजय कुमार का नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद उन्होंने वायरल वीडियो की जांच कराई। वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को दी गई। एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
निलंबित सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है और उसे मार्गशीर्ष मेला में ड्यूटी के लिए भेजा गया था। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि नशे की हालत में वीडियो वायरल होने वाले सिपाही अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
निलंबित सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है और उसे मार्गशीर्ष मेला में ड्यूटी के लिए भेजा गया था। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि नशे की हालत में वीडियो वायरल होने वाले सिपाही अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन