फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Door-to-door garbage collection will gain momentum

Kasganj News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को मिलेगी गति

Fri, 02 Jan 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 02 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection will gain momentum
फोटो28सोरोंजी में डोर टू डोर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे व
सोरोंजी। तीर्थ नगरी में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को गति मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका ने नौ नए ई -रिक्शा मिले हैं। नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे और प्रभारी अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा एसडीएम ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि नववर्ष पर नगरवासियों को स्वच्छता की नई सौगात दी गई है। इन ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। नगर को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाना हमारी प्राथमिकता है। प्रभारी अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा एसडीएम ने कहा कि ई-रिक्शा पर्यावरण के अनुकूल हैं और कम खर्च में बेहतर सेवा देंगे। इससे कूड़ा निस्तारण व्यवस्था मजबूत होगी और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को गति मिलेगी। इस दौरान जय प्रकाश दुबे, पंकज भार्गव, शैलेंद्र कुमार, गोपाल स्वामी, प्रशांत कुमार, शिव बैंदेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed