{"_id":"69b2d69de35fe2f6d00fdd89","slug":"dont-pay-heed-to-rumours-gas-supply-is-adequate-kasganj-news-c-175-1-kas1001-144613-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अफवाहों पर न दें ध्यान, गैस की आपूर्ति पर्याप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अफवाहों पर न दें ध्यान, गैस की आपूर्ति पर्याप्त
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बृहस्पतिवार को एलपीजी गैस संकट के संबध में जिला प्रशासन और एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि घरेलू प्रयोग के लिए पारदर्शी तरीके से गैस सिलिंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। इसका किसी भी तरह से दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
डीएम ने बताया कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि समस्या होने पर बिक्री अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। गैस एजेंसी संचालकों को स्टॉक और रिफिल बिक्री का नियमित रूप से सत्यापन कराने और गैस बुकिंग में आ रही समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, एसडीएम संजीव कुमार, एसडीएम प्रदीप विमल, एसडीएम एसएन त्रिपाठी और जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
समस्या होने पर इन नंबरों पर करें कॉल
- बिक्री अधिकारी- इंडेन गैस- 8004651251
- बिक्री अधिकारी-बीपीसीएल- 9795223388
-बिक्री अधिकारी- एचपीसीएल- 8839380230