फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dogs were digging up the remains of dead cattle, one suspended

Kasganj News: मृत गोवंशों के अवशेष नोंच रहे थे कुत्ते, एक निलंबित

Sun, 04 Jan 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 04 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dogs were digging up the remains of dead cattle, one suspended
फोटो23पटियाली में गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम प्रदीप कुमार विमल। संवाद
पटियाली(कासगंज)। तहसील क्षेत्र की नवादा गोशाला में बीमारी से मृत गोवंशों को गहरा गड्ढा खोदकर नहीं दफनाया गया। गोवंशों के शवों को गोशाला के पास बने मैदान के गड्ढे में डाल दिया। मृत गोवंशों के अवशेषों को कुत्ते नोंच रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर गो-रक्षक दल मौके पर पहुंचा और वीडियो वायरल कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम प्रणय सिंह के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को लापरवाही का दोषी मानते हुए तत्काल निलंबित कर दिया है।गो-रक्षक दल के जिलाध्यक्ष भगत सिंह आलोक को गोवंशों के शवों के अवशेष को कुत्तों के नोंचने की जानकारी मिली। वे गोरक्षों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां गोवंशों के शव को नोंच रहे कुत्तों को भगाया। जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार गोवंशों की मौत हो रही है। गोवंशों को न इलाज मिल रहा है और न ही शवों को सही तरीके से दफनाया गया है। ऐसे ही खुले में फेंक दिया है। जिससे कुत्ते नोंच रहे हैं। पटियाली एसडीएम प्रदीप विमल, तहसीलदार राम नयन, नायव तहसीलदार मुकेश कुमार, सीवीओ महेंद्र पाल सिंह व अन्य राजस्वकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्हें भी लापरवाही दिखाई दी। एसडीएम ने गोशाला कर्मियों पर नाराजगी व्यक्त की। बीमार गोवंशों का इलाज कराने और तिरपाल व अलाव जलवाने के निर्देश दिए। इस मामले में जिला विकास अधिकारी विकल कुमार ने जांच में पाया कि गोवंशों की मृत्यु के उपरांत उनके शवों के निस्तारण का कार्य संतोषजनक तरीके से नहीं किया गया। मृत गोवंशाें को गहरे गड्ढे में नहीं दबाया गया बल्कि खुले स्थान पर डाल दिया गया। उन्होंने जिम्मेदार ग्राम विकास अधिकारी शिवकपूर आदर्श काे लापरवाही का दोषी मानकर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed