फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   DM inspected the night shelter

Kasganj News: डीएम ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण

Thu, 11 Dec 2025 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 11 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the night shelter
फोटो37मानवाधिकार दिवस पर वृद्धाश्रम में फल वितरित करते संस्था के पदा​धिकारी। स्रोत:विज्ञ​प्ति
कासगंज। समाचार पत्र में बुधवार के अंक में अस्थाई रैन बसेरा का काम अधूरा शीर्षक से छपी खबर का असर हुआ है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने नावल्टी रोड स्थित स्थाई रैन बसेरा का बुधवार की रात औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में पेयजल, स्वच्छता, आवश्यक दवाओं, हीटर की व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्थाई रैन बसेरा के संचालन के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बुधवार की रात करीब 8 बजे रैन बसेरा का निरीक्षण करने के लिए अचानक पहुंच गए। उन्होंने रैन बसेरा पर उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। रैन बसेरा पर पानी के पर्याप्त इंतजाम न होने, ठंड से बचाव को हीटर न मिलने व दवाओं का इंतजाम न होने तथा शौचालय में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी राहगीर आदि को आवश्यकता पड़ने पर रैन बसेरा में इंतजाम किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरा बनाए जाते हैं, उनको शीघ्र खोला जाए। लोगों के ठहरने के लिए बिस्तर और रजाई के पर्याप्त इंतजाम किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed