{"_id":"695958b10270460b520daa1c","slug":"dispelling-the-darkness-of-life-with-the-light-of-louis-braille-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-141700-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लुई ब्रेल की रोशनी से दूर कर रहे जीवन का अंधियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लुई ब्रेल की रोशनी से दूर कर रहे जीवन का अंधियारा
Sat, 03 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो37कासगंज में ब्रेल लिपि से पढ़ता दृष्टि बाधित छात्र। स्रोत:विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले में दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में रिसोर्स सेंटर उम्मीद की नई किरण जगा रहे हैं। समग्र शिक्षा और साइट सेवर की पहल से 42 बच्चे ब्रेल लिपि सीख जीवन के अंधियारे को मिटा रहे हैं। ये बच्चे भविष्य को सुरक्षित तथा आत्मनिर्भर बनाने की राह पर चल रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए समग्र शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के इस कार्य में दृष्टिबाधित बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए साइट सेवर संस्था सहयोग कर रही है। कासगंज में संचालित सेंटर पर कासगंज, सोरों, सहावर और अमांपुर के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, जबकि गंजडुंडवारा के सेंटर पर गंजडुंडवारा, पटियाली और सिढ़पुरा के बच्चों को पढ़ाई का अवसर मिल रहा है। दोनों सेंटरों पर पांच शिक्षक समग्र शिक्षा अभियान के तहत तैनात हैं। एक शिक्षक साइट सेवर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई में मदद कर रहा है।
शिक्षक केवल अक्षरों और शब्दों की पढ़ाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों को जीवन कौशल, आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तिकरण की शिक्षा भी दे रहे हैं। इन सेंटरों में ब्रेल लिपि किट और विशेष उपकरणों की मदद से बच्चों को पढ़ाई कराई जाती है।