फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Digital libraries ready in Gram Panchayats, waiting for computers

Kasganj News: ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार, कंप्यूटर का इंतजार

Fri, 03 Apr 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले की 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गई हैं। इन लाइब्रेरी में फर्नीचर और किताबें तो आ गई हैं, लेकिन अभी तक कंप्यूटर स्थापित नहीं हुए हैं। प्रत्येक पंचायत भवन में चार लाख रुपये की लागत से यह लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लाइब्रेरी न होने से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर जाना पड़ता था। सरकार ने इस समस्या को दूर करने के लिए ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का फैसला लिया। 103 ग्राम पंचायतों में फर्नीचर, निजी प्रकाशन और नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तकें भेजी गई हैं। हालांकि, यूपी डेस्को की ओर से पंचायतों में अभी तक कंप्यूटर व अन्य उपकरण नहीं भेजे गए हैं। कंप्यूटर न होने से इन लाइब्रेरी का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कार्य के लिए शासन से 3.9 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी।
विज्ञापन


लाइब्रेरी के संचालन से गांवों में छात्र-छात्राओं और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। इससे उनका सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा। यह पहल ग्रामीण छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने बताया कि इन पंचायतों में फर्नीचर और किताबें भेज दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यूपी डेस्को से कंप्यूटर प्राप्त होने पर पंचायतों में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed