फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Devotees immersed in devotion to the goddess, the temple resounded with chants of Jaikaras

Kasganj News: देवी भक्ति में डूबे श्रद्धालु, जयकरों से गूंजे मंदिर

Sat, 21 Mar 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 21 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in devotion to the goddess, the temple resounded with chants of Jaikaras
फोटो22गंजडुंडवारा में नवरात्र पर्व पर पंचायती बाग काली मंदिर में पूजा करते भक्त। संवाद
गंजडुंडवारा। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने व्रत, पूजा और ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए विधि-विधान से मां ब्रह्माचारिणी की अराधना की। कस्बे के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हर जगह माता के जयकारों से भक्ति का माहाैल बना रहा।
विज्ञापन

नीलकंठ महादेव मंदिर पर पूजा और हवन में का आयोजन किया गया। इस हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आहुतियां देकर परिवार की खुशहाली व शांति की कामना की। कस्बे के माता बेलोन मंदिर, मोहल्ला घासी स्थित गामा देवी मंदिर, मोहल्ला खेरू के नौ देवी मंदिर, कादरगंज रोड स्थित मातारानी मठ, रेलवे रोड के प्राचीन दुर्गा मंदिर, वनखंडी महादेव मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगे। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों पर पुलिस की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed