{"_id":"69c6bca567a972428a091955","slug":"despite-the-ots-scheme-consumers-have-outstanding-electricity-bills-of-rs-304-crore-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145323-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ओटीएस योजना के बावजूद उपभोक्ताओं पर 3.04 करोड़ बिजली बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ओटीएस योजना के बावजूद उपभोक्ताओं पर 3.04 करोड़ बिजली बिल बकाया
विज्ञापन
कासगंज। सरकार ने बकाया विद्युत बिल जमा करने में राहत देने के लिए ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना शुरू की थी। इसके बावजूद, जिले के 2306 उपभोक्ताओं ने लगभग 3.04 करोड़ रुपये का बिजली बिल जमा नहीं किया है। इससे विद्युत निगम की वसूली प्रभावित हो रही है। उपभोक्ता मंगलवार तक याेजना का लाभ ले सकते हैं।
विद्युत विभाग अब ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है। ओटीएस योजना दिसंबर माह में चलाई गई थी। इस योजना में बकाया बिल पर सरचार्ज में छूट देकर भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इसके बावजूद, 2306 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ नहीं उठाया। विद्युत निगम ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं को तेजी से चिह्नित कर रहा है। इन लोगों पर कुल 3.04 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी उपभोक्ताओं ने बकाया जमा नहीं किया है। निगम ने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपने बकाया बिल जमा करने की अपील की है। ऐसा न करने पर उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई और अंतिम तिथि
विद्युत निगम अब इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की रूपरेखा तैयार कर रहा है। अधिशासी अधिकारी राहुल वर्नवाल ने बताया कि दिसंबर, जनवरी और फरवरी में पंजीकृत उपभोक्ता मंगलवार तक बिल जमा कर दें। इसके बाद उन्हें छूट का लाभ नहीं मिलेगा।