फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Demanded action against the arbitrary fee collection by private schools.

Kasganj News: निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वसूली पर कार्रवाई की मांग की

Fri, 18 Sep 2026 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) ने निजी विद्यालयों द्वारा फीस और पठन सामग्री के नाम पर अभिभावकों से की जा रही वसूली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का बुनियादी अधिकार है लेकिन निजी विद्यालयों की बढ़ती फीस, हर साल नई किताबें बदलने की बाध्यता और मनमाने शुल्कों से मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की फीस संरचना और पुस्तक सूची की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने आरोप लगाया कि कई विद्यालय अभिभावकों को किसी खास दुकान से महंगी किताबें, यूनिफॉर्म और सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। उन्होंने ऐसी दुकानों से सांठगांठ की जांच कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने अभिभावकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला स्तर पर शिकायत निवारण प्रणाली बनाने तथा प्रशासन, शिक्षा विभाग, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाकर कार्ययोजना तैयार करने का अनुरोध किया।

इसके अतिरिक्त, हरवीर सिंह भारतीय पर दर्ज प्राथमिकी की सीओ या उच्च अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की गई। इस दौरान जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह, आशीष, सुमित माथुर और शिवम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed