{"_id":"6aa6e37382941bc0bc0a9ba6","slug":"demand-to-remove-the-official-jailed-in-a-corruption-case-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-153766-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाने के अधिकारी को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाने के अधिकारी को हटाने की मांग
विज्ञापन
कासगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर तैनात कुलदीप सिंह की जिले में तैनाती पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सवाल उठाए हैं। व्यापार मंडल ने प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पत्र सौंपकर अधिकारी को तत्काल जिले से हटाने और उनके खिलाफ विभागीय जांच कराने की मांग की है। अधिकारी पर पूर्व में भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाने तथा वर्तमान में व्यापारियों को चेकिंग के नाम पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय के पत्र के अनुसार, कुलदीप सिंह की रामपुर में तैनाती के दौरान मीट लाइसेंस बहाली के नाम पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। मामले में बरेली की विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान, बरेली सेक्टर में अभियोग दर्ज हुआ और अधिकारी को करीब नौ महीने जेल में रहना पड़ा था।
व्यापार मंडल का आरोप है कि इसके बावजूद कुलदीप सिंह की कासगंज जैसे महत्वपूर्ण जिले में तैनाती की गई। संगठन के मुताबिक, जिले में भी उनकी कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। मंडल ने अधिकारी को तत्काल जिले से हटाने के साथ पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराने की मांग की है। इस दौरान जितेंद्र कुमार, रमेश साहू, राजन सिंह यादव, अरविंद वार्ष्णेय,राजेश साहू, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।