{"_id":"69a718a677a47a924c052517","slug":"demand-for-organic-gulal-surges-avoiding-chemical-colours-kasganj-news-c-175-1-kas1003-144234-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जैविक गुलाल की मांग में उछाल, केमिकल युक्त रंगों से परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जैविक गुलाल की मांग में उछाल, केमिकल युक्त रंगों से परहेज
Tue, 03 Mar 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सहावर। रंगों के महापर्व होली से ठीक एक दिन पहले बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ दिखी जिससे क्षेत्र में उल्लास का माहौल बना।
लोगों ने रंग, गुलाल और विभिन्न प्रकार की पिचकारियों की जमकर खरीदारी की। केमिकल युक्त रंगों के बजाए जैविक गुलाल की मांग बढ़ी है। चंदन, गुलाब और हल्दी से बने गुलाल की मांग में 40 फीसदी का उछाल आया है।
दुकानदार प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोग अब त्वचा की सुरक्षा को लेकर जागरूक हैं। बाजार में बच्चों के लिए प्रेशर बंदूक और टंकी वाली पिचकारियां आकर्षण का केंद्र हैं। डोरेमोन, स्पाइडरमैन और एवेंजर्स जैसे पात्रों वाली पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद हैं। बस्ते की तरह पीठ पर टांगने वाली टंकी पिचकारियों पर बच्चों की भारी भीड़ जुट रही है। त्योहार के मद्देनजर मिठाई की दुकानों पर भी रौनक है। हलवाइयों ने केसरिया और मेवे वाली खास गुझिया तैयार की हैं जिनकी बिक्री शुरू हो चुकी है। घर-परिवार और मेहमानों के स्वागत के लिए लोग अग्रिम में मिठाइयों के डिब्बे बुक करा रहे हैं।