{"_id":"6a1f11c3b4efd90a53086756","slug":"deadly-attack-due-to-old-enmity-car-vandalized-kasganj-news-c-175-1-kas1009-148609-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, कार तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, कार तोड़ी
विज्ञापन
कासगंज। पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति पर कार रोककर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरियों से पीड़ित को बेरहमी से पीटने के साथ ही उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला कटरा निवासी शिवम त्रिवेदी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, मोहल्ला चंदन चौक, सोरोंजी निवासी उनके बहनोई विकास मिश्रा बीती 1 जून की शाम करीब 6 बजे अपनी कार से मोहल्ला बदरिया जा रहे थे।
रास्ते में मेला ग्राउंड के पास पुरानी रंजिश में आरोपी सौरभ उपाध्याय उर्फ टपका, कौशल उपाध्याय निवासी चांडी, सोनू उर्फ कालिया निवासी मोहल्ला बड़ा बाजार और देव सक्सेना ने उनकी कार रुकवा ली। आरोपियों ने विकास को कार से बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में विकास के दोनों हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल विकास को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।