फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dead body of youth found hanging from a tree in Kasganj

UP: पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश...खेत पर गए ग्रामीणों की निकल गई चीख, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 18 Nov 2025 01:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Nov 2025 01:33 PM IST
सार

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from a tree in Kasganj
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के गांव खाता फरीदपुर में मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में कदम के पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। मृतक की पहचान सत्यपाल (42) पुत्र सुखराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से म्योला कादरगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य का निवासी था। वह बहनोई वीरपाल के यहां खाता फरीदपुर में करीब छह साल से रह रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने सत्यपाल को गमछे से फंदे पर लटका देखा तो घटना की जानकारी तुरंत सहावर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। 
विज्ञापन


एएसपी सुशील कुमार और सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीओ सहावर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed