{"_id":"6ac28f56418a8fb48a0d103c","slug":"cyclist-injured-in-vehicle-collision-referred-to-aligarh-kasganj-news-c-175-1-agr1054-154963-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल युवक , अलीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल युवक , अलीगढ़ रेफर
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर गांव मामाें के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
गांव डोरई निवासी रामनिवास पुत्र गोपीचंद्र रविवार दोपहर 12 बजे साइकिल पर सवार होकर अपने घर से कासगंज जा रहे थे। इसी दौरान गांव मांमों के पास सामने से तेज गति से आ रहे वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने फोन कर सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि घायल की हालत नाजुक थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद