फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Crowds throng Arogya Mela; 895 patients undergo check-ups.

Kasganj News: आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़, 895 मरीजों ने कराई जांच

Mon, 04 May 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 04 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng Arogya Mela; 895 patients undergo check-ups.
फोटो26पुलिस लाइन में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते स्व
कासगंज। जिले में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। 36 केंद्रों पर लगे मेले में 895 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। त्वचा रोग के सबसे अधिक 201 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा पेट गैस के 100 और सांस संबंधी 60 मरीजों ने भी परामर्श लिया। बुखार से पीड़ित 129 मरीजों की जांच की गई, जिनमें मलेरिया के 47 और डेंगू के 10 संदिग्ध मामलों की जांच हुई, हालांकि सभी रिपोर्ट नकारात्मक आईं। शुगर के 61, ब्लड प्रेशर के 22, टीबी के 15 और हेपेटाइटिस बी के 6 मरीजों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में 74मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम मंगला, आयुष चिकित्सक डॉ. अभिषेक भारद्वाज ,डॉ.,गीता वर्मा ने उपचार किया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 77 मरीज पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा सहित टीम ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदपुर पुख्ता, पावल ढेरा, बाजनगर, गंगागढ़, रेखपुर, नमैनी, नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, वीनपुर कलां, सूरतपुर और सैलई समेत अन्य केंद्रों पर भी मरीजों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।



पुलिस लाइन में लगा निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर

कासगंज। आयुष होम्योपैथिक विभाग ने ‘वामा सारथी’ और पुलिस विभाग के सहयोग से रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में सेवारत व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और परिवारों को सेवाएं प्रदान की गईं।

यह आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशन में किया गया। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. प्रतीक अग्रवाल ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान पाचन संबंधी समस्याएं, त्वचा रोग, जोड़ व मांसपेशियों में दर्द, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों की विशेष रूप से जांच की गई। चिकित्सकों ने दवा के नियमित सेवन के साथ संतुलित आहार और बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed