फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Crop loan and Kisan Credit Card make everything easier

Kasganj News: फसली ऋण व किसान क्रेडिट कार्ड बनाता है हर काम आसान

Tue, 30 Dec 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 30 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Crop loan and Kisan Credit Card make everything easier
फोटो25कासगंज में डीएम कार्यालय पर आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह। स्रोत:सूचना
कासगंज। स्केल ऑफ फाइनेंस की तकनीकी समिति की बैठक सोमवार के जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फसली ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए वित्तमान (लिमिट) निर्धारण का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही किसानों को क्रेडिट कार्ड के सुगम वितरण के दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कासगंज एक कृषि प्रधान जिला है और किसानों की मेहनत एवं लगन से विभिन्न फसलों का उत्पादन होता है। यदि किसान क्रेडिट कार्ड और फसली ऋण के माध्यम से उन्हें वित्तीय सहायता मिले, तो यह उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि और नवाचार को अपनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि निर्धारित वित्तमान के अनुसार किसान क्रेडिट कार्ड का सरल और सुगम वितरण सुनिश्चित करें। समिति संयोजक जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा योजना के तहत मजदूरी दर 237 रुपये थी, जो वर्तमान में 252 रुपये हो गई है। इस कारण फसल और अन्य गतिविधियों की लागत में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद एग्रोक्लाइमेटिक (समान मौसम, जमीन, फसली क्षेत्र) जोन-4 में आता है, इसमें अलीगढ़ और आगरा मंडल के जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रविचंद्र जयसवार, सहायक आयुक्त-सहायक निबंधक महेंद्र सिंह, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) पवन कुमार, लीड बैंक प्रतिनिधि किरण, उप प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक राजवीर सिंह, क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर ग्रामीण बैंक प्रदीप कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बृजकिशोर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed