फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cricket shines from the village, Arnav selected in the Under-14 team

Kasganj News: गांव से निकली क्रिकेट की चमक, अंडर-14 टीम में अरनव का चयन

Wed, 14 Jan 2026 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Cricket shines from the village, Arnav selected in the Under-14 team
फोटो37अरनव बेलोटिया,क्रिकेट ​खिलाड़ी। स्रोत:स्वयं
कासगंज। हरनामपुर बेरी के युवा क्रिकेटर अरनव बेलोटिया ने दूसरी बार यूपी अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयनित होकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया। टीम में उनके चयन की खबर से परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण और स्थानीय लोग इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

मात्र सात साल की उम्र से मैदान में मेहनत करने वाले अरनव ने लगन और अभ्यास से अपने खेल को निखारा। वर्तमान में वे अलीगढ़ की क्रिकेट अकादमी में पसीना बहा रहे हैं। अब तक उन्होंने 351 मैच खेलकर 12,195 रन बनाए हैं। उनका व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर 228 रन का है। उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन में 1,772 चौके और 167 छक्के लगाए हैं। वो अपनी टीम के स्टार बल्लेबाज माने जाते हैं।
विज्ञापन

दादा रामपाल सिंह बताते हैं कि अरनव के पिता पुष्पेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वो भी क्रिकेट के काफी शौकीन हैं और समय मिलने पर आज भी खेल में हिस्सा लेते हैं। पिता से प्रेरणा लेकर अरनव ने क्रिकेट में कदम रखा। सबसे पहले ईएनटी आर्गेनाइजेशन, कानपुर के माध्यम से 9 साल की उम्र में फाइनल मुकाबले में ग्रीन पार्क में कप्तान के रूप में खेला था। उन्होंने गत वर्ष यूपी अंडर-14 टीम में चयन प्राप्त किया। देहरादून में खेले गए मुकाबलों में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। वर्तमान में वे अंडर-14 के मध्य प्रदेश, इंदौर में हो रहे अंतरराज्यीय टूर्नामेंट में कप्तान के रूप में शामिल हैं। उनका पहला मैच बृहस्पतिवार को उत्तराखंड टीम के खिलाफ खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed