फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Construction of medical college should begin: Devesh Shakya

शुरू हो मेडिकल कॉलेज का निर्माण : देवेश शाक्य

Sat, 06 Dec 2025 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Construction of medical college should begin: Devesh Shakya
फोटो39संसद सदन में बोलते सपा सांसद देवेश शाक्य ।स्रोत:स्वयं
कासगंज। जिले में लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। सरकार चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की लंबे समय से कमी है। वहीं जिले में पीपीपी मॉडल पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया लंबित है। इन मुद्दों को संसद के शीतकालीन सत्र में कासगंज-एटा के सपा सांसद देवेश शाक्य ने उठाते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने एवं मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया अविलंब शुरू कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सांसद ने सवाल करते हुए कहा कि जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बेहद कमी है। सर्जन, कैंसर, हड्डी, ईएनटी, कॉर्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजिस्ट सहित विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। जिससे पीड़ित मरीजों को चिकित्सा नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए राजश्री ग्रुप को मेडिकल कॉलेज तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। जमीन भी काफी समय पूर्व मेडिकल कॉलेज के लिए दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने एटा में बड़ा ट्रॉमा सेंटर बनाने का मुद्दा भी उठाया। सांसद ने कहा कि शासन की उपेक्षा से जिले में बदहाल चिकित्सा व्यवस्था से लोग परेशान हैं और चिकित्सा के लिए उन्हें अलीगढ़, लखनऊ, दिल्ली व महानगरों की ओर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed