फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Children learned the resolve to save water through posters and tree plantation.

Kasganj News: पोस्टर और पौधरोपण से बच्चों ने सीखा जल बचाने का संकल्प

Sun, 19 Jul 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 19 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय होडलपुर में जल संरक्षण सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुरुआत शिक्षक अरुण प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को भूजल संरक्षण की शपथ दिलाकर की। इसके बाद बच्चों ने जल संरक्षण के महत्व पर आकर्षक पोस्टर बनाकर पानी बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान अरुण प्रताप सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जल है तो कल है। पानी के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। पेयजल, खेती, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझे और उसके संरक्षण का संकल्प ले। उन्होंने बच्चों से छोटी-छोटी आदतें अपनाकर जल बचाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका मिथलेश कुमारी, सहायक अध्यापक सुनील कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह और अरविंद कुमार सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed