{"_id":"6931d356a4c774e4aa034106","slug":"chief-ministers-mass-marriage-254-couples-tied-the-knot-gifts-were-given-to-the-newlyweds-kasganj-news-c-175-1-kas1001-140366-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह-\nपरिणय बंधन में बंधे 254 जोड़े, नवजोड़ों को दिए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह- परिणय बंधन में बंधे 254 जोड़े, नवजोड़ों को दिए उपहार
Fri, 05 Dec 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो26कासगंज में बारह पत्थर मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवदंपति को
कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को बारह पत्थर मैदान पर जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के चयनित 254 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवदंपत्तियों को शासन की योजनाओं के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने उपहार प्रदान किए।
जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाधिकारी प्रणय सिंह व अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवदंपत्तियों को पवित्र परिणय बंधन में बंधने पर शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूूं कि सभी जोड़े अपना वैवाहिक जीवन अच्छे से यापन करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना नवदंपत्तियों के जीवन में खुशहाली ला रही है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, उप जिलाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शासन के द्वारा एक जोड़े की शादी पर एक लाख रुपये व्यय करने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत 60,000 रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे गए। इसके अलावा विवाह संस्कार में उपहार बतौर कुकर, स्टील का डिनर सेट, ट्रॉली बैग, चांदी के बिछिया, चांदी की पायल, कपड़े और अन्य सामान उपहार में दिए गए।