{"_id":"6ac28eb85595d6da80081959","slug":"chaos-on-the-roads-amidst-the-festive-bustle-of-the-market-kasganj-news-c-175-1-kas1001-154943-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मंडी की रंगत बनी सड़कों पर आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मंडी की रंगत बनी सड़कों पर आफत
विज्ञापन
फोटो18गोपाल। संवाद
कासगंज। गल्ला मंडी में इस समय धान की आवक से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। बारिश के बाद अब भारी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं जिससे प्रतिदिन 25 से 30 हजार क्विंटल धान आने का दावा कारोबारियों द्वारा किया जा रहा है।
हालांकि, भारी दबाव और लचर ट्रैफिक व्यवस्था के कारण गल्ला मंडी मार्ग पर भीषण जाम लग रहा है, जिससे किसानों के वाहन 4 से 5 घंटे तक फंसे रहने के बाद मंडी में प्रवेश कर पा रहे हैं।
जाम की मुख्य वजह अमांपुर रोड तिराहा, चांड़ी क्रॉसिंग और आवास विकास क्रॉसिंग हैं। अमांपुर, सहावर और नदरई-एटा की ओर से आने वाले भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। बरेली और कानपुर रेल मार्ग की ट्रेनें गुजरने के कारण रेलवे क्रॉसिंग बार-बार बंद होती है, जिससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को भी जाम ने विकराल रूप ले लिया। जाम का असर केवल सड़क मार्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि मंडी परिसर के अंदर भी ऐसा ही आलम है। इससे किसानों की उपज की तौल और बाहर जाने वाले वाहनों का लदान पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
कारोबारियों में भारी आक्रोश है क्योंकि वे लंबे समय से मंडी के लिए पीछे के रोड से एक वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन मंडी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
-- -- -- -
छर्रा मंडी में हड़ताल होने पर पहुंच रहे किसान
जिले की समीपवर्ती छर्रा गल्ला मंडी में पिछले कई दिनों से हड़ताल चल रही है। इसके कारण किसानों का धान छर्रा मंडी में नहीं बिक पा रहा है और किसान यहां फसल लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में आवक का दबाव के साथ-साथ जाम की स्थिति विकराल हो रही है।
-- -- -- --
क्या बोले किसान
गल्ला मंडी के जाम में पिछले तीन घंटे से फंसे हैं। ट्रैक्टर में धान लेकर आए हैं। जाम इतना अधिक है कि आढ़तिया की दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे। जाम की समस्या का समाधान होना चाहिए। - सत्यभान सिंह, भटीकरा
मंडी में धान लाने के लिए काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है।सुबह 8 बजे से जाम में फंसे रहे। 11 बजे ट्रैक्टर मंडी में पहुंच पाया। किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। - वीरपाल, मोहम्मदपुर
-- -- -- -- -- -
मंडी प्रशासन का कारोबारियों एवं किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं है। काफी समय से गल्ला मंडी से निकासी के लिए पीछे की ओर गेट बनाने की मांग की जा रही है लेकिन मंडी प्रशासन ने अभी तक गेट नहीं बनाया है। यदि पीछे का गेट बन जाए तो जाम से राहत मिलेगी। - गोपाल सिंह, गल्ला कारोबारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन :
गल्ला मंडी रोड पर जाम की समस्या के समाधान निरंतर प्रयास हो रहे हैं। अभी धान लेकर अधिक संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। रेलवे क्रासिंग बंद होने पर वाहन फंसते हैं। हर कोई अपने वाहन आगे निकलने के चक्कर में फंसा लेता है। यातायात पुलिस लगातार जाम नियंत्रण में जुटी है। - लक्ष्मण सिंह, यातायात प्रभारी