फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Chaos in wedding ceremony in Kasganj beaten up groom

UP: कासगंज में विवाह समारोह में बवाल...बाइक टकराने पर चले लाठी-डंडे, दूल्हे का किया ऐसा हश्र; मच गई चीख-पुकार

Wed, 30 Apr 2025 12:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:07 PM IST
सार

कासगंज में बाइक टकराने से हुई कहासुनी के बाद विवाह समारोह में बवाल हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गांव में तैनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Chaos in wedding ceremony in Kasganj beaten up groom
घटना के बाद जानकारी करते अफसर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में कोतवाली क्षेत्र के गांव मामूरगंज में सोमवार रात एक विवाह समारोह में बाइक की मामूली टक्कर ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई, जिसमें दूल्हा समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


 

जानकारी के अनुसार, मामूरगंज निवासी राजकुमार लोधी के विवाह का मंडप कार्यक्रम चल रहा था। रात में डीजे पर नाच रहा युवक लवकुश सड़क पार कर रहा था, तभी गांव के ही दूसरे दलित पक्ष के दीपक के विवाह समारोह से लौट रहे लोगों की बाइक उससे टकरा गई। इस घटना के बाद बाइक सवार और लवकुश के बीच कहासुनी हो गई।

ये भी पढ़ें-UP: तीन माह की बेटी को मार डाला...मां ने दी मासूम को दर्दनाक माैत, गले पर थे निशान; मंजर देख कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए बाइक सवार युवक ने इसकी सूचना अपने पक्ष के लोगों को दी, जिसके बाद वे बड़ी संख्या में राजकुमार के घर पर एकत्रित हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडे चलने के साथ ही पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस हिंसा से गांव में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों में घुस गए।

 
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश भारती ने भी गांव का दौरा कर ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली। इस हिंसक झड़प में राजकुमार (दूल्हा, 20 वर्ष), उसका भाई मोहित (18 वर्ष), राम श्री (40 वर्ष), चंद्रावती (5 वर्ष) और लवकुश (20 वर्ष) घायल हुए हैं। 

वहीं, दूसरे पक्ष से नीलम (30 वर्ष), राजकुमारी, संजू (28 वर्ष), शेर सिंह (5 वर्ष), ममतेश (23 वर्ष) और सुनील घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: संपत्ति के लिए तीन भाइयों में चले लाठी-डंडे...एक की बेरहमी से हत्या, ऐसे ठिकाने लगाई लाश; कांप गया कलेजा
 

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि बीती रात थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मामूरगंज में दो पक्षों के मध्य बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में दोनों पक्षों के कुछ लोग लाठी-डंडों और पत्थरबाजी से घायल हुए हैं, जिनकी संख्या लगभग 11 है। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हमारी प्राथमिकता गांव में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है, जिसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed