फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   CC road being built on Dargah road in Bhargain

Kasganj News: भरगैन में दरगाह मार्ग पर बनाई जा रही सीसी सड़क

Thu, 26 Feb 2026 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
CC road being built on Dargah road in Bhargain
फोटो 35 कासगंज भरगैन में दरगाह मार्ग पर चल रहा सीसी कार्य। स्रोत: संवाद - फोटो : samvad
कासगंज। भरगैन में हजरत चिश्ती बाबा दरगाह की ओर जाने वाली जर्जर सड़क से लोगों को अब निजात मिलने वाली है। नगर पंचायत ने दरगाह मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। एक करोड़ रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे लोगों और दरगाह पर पहुंचने वाले जायरीन को बड़ी राहत मिलेगी।भरगैन से दरगाह की ओर जाने वाली सड़क कई सालों से जर्जर थी। सड़क की गिट्टियां उखड़ जाने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें होती है। क्षतिग्रस्त सड़क से होकर गुजरने में दरगाह पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। रेहान व शादाब ने बताया कि यह सड़क काफी लंबे समय से जर्जर है। सड़क को बनाए जाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष से मांग की थी। इसके बाद सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क बनने से न केवल दरगाह तक पहुंच आसान होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष चमन सेठ ने बताया कि सीसी सड़क बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। एक करोड़ रुपये की लागत से एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जायेगी। सीसी सड़क बनाने से मार्ग मजबूत और टिकाऊ होगा। इससे जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed