{"_id":"6a5e60bc40e0c40d4703e476","slug":"cash-and-jewelry-stolen-after-breaking-into-the-house-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150948-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: घर में घुसकर नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: घर में घुसकर नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
फोटो33गांव दरुआपुर में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम । स्रोत:पुलिस
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के दरुआपुर गांव में सोमवार सुबह एक मकान में सेंध लगाकर सवा लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस अब सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
गांव के रहने वाले देवप्रकाश उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि रविवार रात चोर उनके घर में नकब लगाकर एक बक्सा चोरी कर ले गए, जिसमें सवा लाख रुपये और जेवर थे। यह बक्सा घर से थोड़ी दूर एक गली में पड़ा मिला।
पुलिस ने जब गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, तो उसमें कोई संदिग्ध हलचल नजर नहीं आई। इसके अलावा, जब पुलिस ने घर की अलमारी की तलाशी ली, तो उसमें से 12 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए, जबकि परिवार ने पहले अलमारी खाली होने की बात कही थी।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि देवप्रकाश की मां अवधेश ने एक महीने पहले केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) से सवा लाख रुपये निकाले थे। देवप्रकाश ने बताया कि वह ब्याज पर पैसे देने का काम करता है, लेकिन वह इस रकम के बारे में साफ जवाब नहीं दे सका।
सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामला पहली नजर में संदिग्ध लग रहा है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है।