{"_id":"68830f4322a2b3986700c7c2","slug":"brutality-monster-kept-on-attacking-a-10-year-old-girl-her-condition-such-that-even-the-doctor-s-hands-tremble-2025-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम से हैवानियत: 10 वर्षीय बच्ची को नौंचता रहा दरिंदा, ऐसी की हालत...इलाज करने में डॉक्टर के भी कांप उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से हैवानियत: 10 वर्षीय बच्ची को नौंचता रहा दरिंदा, ऐसी की हालत...इलाज करने में डॉक्टर के भी कांप उठे हाथ
Fri, 25 Jul 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:29 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में 10 वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। दरिंदे को मासूम पर रहम भी न आया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टर के हाथ कांप गए। उसने मासूम को आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
डॉक्टर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम बकरी चराने गई बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। उसने घर पहुंच कर घटना के बारे में परिजन को जानकारी दी ।परिजन की शिकायत पर पहुंची पुलिस में उसका मेडिकल परीक्षण कराया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे खेत पर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपी युवक मुनेश कुमार उसे अरहर के खेत में जबरदस्ती पकड़ कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बालिका लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका ने घर पहुंच कर घटना के बारे में परिजनों को बताया। घटना की सूचना परिजन ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर सीओ आंचल चौहान ने गांव में पहुंचकर बालिका के परिजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की।पुलिस में बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया।
सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। परिजनेम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।