फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   body of woman found hanging from noose in her in-laws house who belong to kasganj and in-laws absconding

खेत तक बेचकर दिए थे पैसे: पैसों के भूखे भेड़ियों की भेंट चढ़ गई इकलौती बेटी, लाडली की लाश देख पछाड़ खाकर गिरे

Tue, 06 Aug 2024 05:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Aug 2024 05:03 PM IST
सार

पिता ने खेत तक बेचकर पैसों की मांग पूरी की थी। लेकिन पैसों के भूखे भेड़िये खुश नहीं थे। इकलौती बेटी लालचियों की भेंट चढ़ गई। लाडली की लाश देख मायकेवाले पछाड़ खाकर गिरे। 

विज्ञापन
body of woman found hanging from noose in her in-laws house who belong to kasganj and in-laws absconding
अंशिका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासंगज की बेटी की ससुराल में मौत हो गई। शव फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजन घर से फरार थे। इकलौती बेटी की लाश देखकर मायकेवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह दहाड़ मारकर बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।   

विज्ञापन


मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के इमामुद्दीन गांव का है। गांव निवासी उदय पाल ने बेटी अंशिका की शादी वर्ष 2015 फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के गंगपुर शाहपुर  गांव निवासी संजय उर्फ संजू के साथ की थी। दामाद संजू शराब का लती निकला। वह अंशिका पर मायके से पैसे मांगने के लिए दबाव बनाता। शराब पीकर आए दिन पीटता। 

विज्ञापन

करते रहे बेटी का उत्पीड़न

बेटी की प्रताड़ना मायकेवालों से छिपी न थी। उन्होंने कई बार बेटी की ससुराल जाकर पंचायत भी कराई। लेकिन, इसका भी कोई विशेष फायदा नहीं हुआ। दो-चार दिन मामला शांत रहता। फिर पहले जैसी स्थिति हो जाती। बेटे के साथ अन्य ससुराली भी पैसों के भूखे भेड़िए की तरह थे। वह बेटी का उत्पीड़न करते। 
 
विज्ञापन

खेत बेचकर दिए थे चार लाख

पिता उदय पाल ने बताया कि अंशिका इकलौती बेटी थी। उसकी खुशी की खातिर एक बार उन्होंने खेत बेचकर करीब चार लाख रुपये ससुरालियों को दिए। लेकिन, वह उतने में संतुष्ट न थे। और अधिक पैसों की मांग करते। अंशिका को छह वर्ष की एक बेटी है। अब बीते दिन बेटी की मौत की खबर मिली। खबर पाकर हम लोग पहुंचे तो ससुरालीजन फरार थे। बेटी का शव फंदे पर लटका था।       
 
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। उदयपाल ने कहा कि अंशिका का पति संजय, ससुर राजवीर सिंह, सास शांति देवी, ननद सोनम बेटी को प्रताड़ित करते थे। इन्होंने सामूहिक रूप से उसकी हत्या कर दी। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed