{"_id":"6a6b9370d6861cba5a005099","slug":"body-of-a-young-man-recovered-from-the-ganga-near-nagla-jaili-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151446-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नगला जैली के पास गंगा से बरामद हुआ युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नगला जैली के पास गंगा से बरामद हुआ युवक का शव
विज्ञापन
फोटो-32 मृतक संजीव का फाइल फोटो।
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में बुधवार की सुबह भकुरी घाट पर नहाते समय गंगा में डूबे युवक का शव बृहस्पतिवार को नगला जैली के पास घटना स्थल से 500 मीटर की दूर गंगा नदी से बरामद हुआ।
नगला गुलाबी निवासी संजीव कुमार (35) पुत्र महाराज सिंह बुधवार को भकुरी घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूब गए थे। गोताखोर, फ्लड यूनिट और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे गंगा में उनका शव उतराता दिखाई दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकलवाया। युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसके परिजन ने बताया कि संजीव कुमार मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
उसके चार बच्चों में बेटी शिवा (15), शिखा (9) और बेटा शिवम (12) और शिवांक (6) हैं। पत्नी शीतला देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।