Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The Excise Department conducted surprise inspections of the shops.

Kasganj News: आबकारी विभाग ने किया दुकानों का औचक निरीक्षण

Thu, 05 Nov 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Excise Department conducted surprise inspections of the shops.
सहावर में अंग्रेजी शराब दुकान पर क्यूआरकोड स्कैन कर शराब चेक करते आबकारी निरीक्षक सहावर फरजद अल
कासगंज। आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने सहावर क्षेत्र के गांवों फतेहपुर और सतरोई में दबिश दी। इस दौरान क्षेत्र की सात आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-3) फरजंद अली ने टीम के साथ सहावर की कंपोजिट और देशी मदिरा दुकानों (सहावर 1 व 2, भनूपुरा, नगला सेजना और बहेटा) का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीनों के इस्तेमाल और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को परखा गया। दुकानदारों को नियमों का पूरी तरह पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

-----------------------
400 लीटर अवैध शराब नष्ट कराई
सहावर। ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सहावर कोतवाली परिसर में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन और न्यायालय की अनुमति से वर्ष 2023 से 2026 के बीच दर्ज अवैध शराब के 24 मुकदमों से जुड़ी 400 लीटर बरामद शराब को नष्ट कराया गया। इस नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। पूरी विस्थापन और विनष्टीकरण प्रक्रिया की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। इस दौरान थाना प्रभारी राधेश्याम, आबकारी निरीक्षक फरजंद अली और न्यायिक तहसीलदार रोहित यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

सहावर में अंग्रेजी शराब दुकान पर क्यूआरकोड स्कैन कर शराब चेक करते आबकारी निरीक्षक सहावर फरजद अल

सहावर में अंग्रेजी शराब दुकान पर क्यूआरकोड स्कैन कर शराब चेक करते आबकारी निरीक्षक सहावर फरजद अल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed