{"_id":"699f374f2a15f8da1a055c16","slug":"bjp-workers-staged-sit-in-police-station-in-kasganj-for-eight-hours-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इंस्पेक्टर ने की भाजपा नेता से अभद्रता, आठ घंटे तक कार्यकर्ताओं का थाने में धरना; कार्रवाई की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंस्पेक्टर ने की भाजपा नेता से अभद्रता, आठ घंटे तक कार्यकर्ताओं का थाने में धरना; कार्रवाई की मांग पर अड़े
Wed, 25 Feb 2026 11:24 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:24 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में इंस्पेक्टर के अभद्रता करने पर भाजपाइयों ने थाने में धरना दिया। पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंच गए। लेकिन भाजपाई इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
धरना देते भाजपा नेता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज में भाजपा नेता नीरज किशोर मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद इंस्पेक्टर क्राइम गुलाब सिंह के भाजपा कार्यकर्ता से अभद्र व्यवहार करने पर मामला तूल पकड़ गया। कार्यकर्ता के साथ अभद्रता करने पर आक्रोशित जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा तमाम कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। आठ घंटे तक आक्रोशित भाजपाई थाने में डटे रहे। इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर क्राइम पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पटियाली थाने पहुंच गए। थाना पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें भी गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद जिलाध्यक्ष थाने में जमीन पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना देकर बैठ गए। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी और अपराध निरीक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा भी थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। धीरे-धीरे भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ थाने में बढ़ती चली गई। थाना परिसर से लेकर बाहर रोड तक भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए। उन्होंने थाना पुलिस की कार्यशैली पर तमाम सवाल खड़े हुए नाराजगी जाहिर की। थाने पहुंचे एएसपी सुशील कुमार, एसडीएम प्रदीप कुमार विमल और सीओ संदीप वर्मा ने उन्हें शांत कराकर धरना खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दोपहर करीब तीन बजे जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से भी जिलाध्यक्ष की फोन पर वार्ता कराई, ताकि वह धरने से उठ जाए। काफी देर तक अधिकारी मान-मनाैव्वल करते रहे, लेकिन जिलाध्यक्ष कार्रवाई के आदेश पत्र की मांग पर अड़ गए। अधिकारी उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देते रहे, लेकिन वह बिना आदेश पत्र के थाने से जाने को तैयार नहीं हुए। भाजपाई रात करीब आठ बजे तक थाने में डटे रहे। इस दौरान गहमागहमी का माहौल बना रहा। मौके पर काफी संख्या में फोर्स तैनात रहा।