फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bike collides with tractor, two students returning after exam injured

Kasganj News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र घायल

Fri, 08 May 2026 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार दो छात्र ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दूसरे छात्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है। गांव जिनौल निवासी अर्जुन सिंह और कृष्णा कस्बा भरगैन स्थित डॉ. इस्लाम मजीद डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। वे शुक्रवार को परीक्षा देकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक थाना गांव के समीप पहुंची, तभी अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने अर्जुन की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। कृष्णा का उपचार अभी सीएचसी पर ही चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही छात्रों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है। दुर्घटना के बाद भाग निकले ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed