फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bike collides with cow; one dead, two injured.

Kasganj News: गाय से टकराई बाइक, एक की मौत और दो घायल

Sun, 13 Sep 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with cow; one dead, two injured.
मृतक राज कुमार का फाइल फोटो।
पटियाली। सिकंदरपुर थाना वैश्य क्षेत्र में रविवार रात अचानक सड़क पर आई गाय से बाइक टकराई गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव नरदोली निवासी राज कुमार (26) पुत्र वीरपाल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह रविवार को गांव के दो साथियों नेत्रराम सिंह और राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर पटियाली मजदूरी करने आए थे। रात करीब 8 बजे तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव विजय नगर के पास अचानक एक गाय झाड़ियों से निकलकर बीच सड़क पर आ गई, जिससे बाइक उससे जा टकराई। हादसे में तीनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने बाइक चला रहे राज कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों अन्य युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हादसे में मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, चीख-पुकार मच गई। सीओ अमित कुमार ने बताया कि हादसा सड़क पर अचानक गाय के सामने आने से हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed