{"_id":"6ad110d9b25f1d75070c6953","slug":"bhumika-took-charge-as-the-district-inspector-of-schools-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155589-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: भूमिका ने संभाली जिला विद्यालय निरीक्षक की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: भूमिका ने संभाली जिला विद्यालय निरीक्षक की कुर्सी
विज्ञापन
फोटो 12 कासगंज मेें एक दिन की डीआईओएस बनी छात्रा भूमिका। विभाग
कासगंज। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एसटीडीएम इंटर कॉलेज, सोरों की कक्षा 11वीं की छात्रा भूमिका को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पहल के माध्यम से छात्रा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखने का अवसर मिला।
भूमिका का जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने उन्हें बुके, डायरी एवं पेन भेंट किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, अलाउद्दीनपुर, सहावर की कनिष्ठ सहायक श्रीमती राची ने पट्टिका पहनाकर उसका अभिनंदन किया।
छात्रा को कार्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालयों में संचालित कार्यों के संबंध में सुझाव मांगे गए। छात्रा ने अपने विद्यालय में कक्षों के निर्माण की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। इस पर उसे जानकारी दी गई कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत पांच कक्षों के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि निर्गत की जा चुकी है।