फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Beaten outside home over allegations of being an informant; FIR lodged.

Kasganj News: मुखबिरी का आरोप लगाकर घर के बाहर पीटा, प्राथमिकी

Sun, 04 Oct 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के मोहल्ला पूर्व थोक में पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर एक युवक को लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला पूरब थोक निवासी आकिल पुत्र अफसर हुसैन ने बताया कि शनिवार की रात 10 बजे उनके पड़ोस में रहने वाले तारिक, अमन और शमशाद उनके घर के बाहर खड़े होकर हंगामा किया। उनका नाम लेकर पुलिस की मुखबिरी करने का झूठा आरोप लगाया और गाली-गलौज की।
विज्ञापन

ऐसा करने से मना करने पर सुजावलपुर निवासी नौशाद और कमर मियां भी वहां आ गए। पांचों ने मिलकर उनकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इससे उनके शरीर में काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
वर्जन
युवक की तहरीर पर गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों शमशाद, तारिक, अमन, नौशाद और कमर मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। - अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed