फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bail Applications of Four Accused in Ambedkar Procession Clashes Rejected

Kasganj News: आंबेडकर शोभायात्रा बवाल के चार आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त

Mon, 04 May 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 04 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के गांव चेहका गुनार में आंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के चार आरोपियों की जमानत अर्जी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने खारिज कर दी। मामले में सहावर थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने 36 नामजद समेत 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बीती 14 अप्रैल को परंपरागत शोभायात्रा चेहका गुनार गांव में एक जाति विशेष के मोहल्ले में पहुंची तो वहां ट्रैक्टर-ट्राॅली, बुग्गी लगाकर रास्ता रोक लिया गया था। आरोपी राजीव यादव, राहुल यादव, रामप्रकाश यादव व अमर सिंह ने भीड़ को उकसाया तो उपद्रव शुरू हो गया था। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने हमला बोल दिया था। घरों की छतों से महिलाओं व युवकों ने पथराव शुरू कर दिया था। इस दौरान सिपाही अश्वनी मलिक और महिला आरक्षी रेखा शर्मा घायल हो गए थे। पथराव से भगदड़ मच गई थी। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के तीन गोले दागे और हल्का बल प्रयोग करके आरोपी उदयवीर, मुनेंन्द्र, वीरेश, अजीत, गोविंद, मुन्नालाल, अभिलाख सिंह, उपेन्द्र, विनीत, सतेंन्द्र, संजीव, जयगोपाल, रामौतार और अमित समेत चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान कुछ उपद्रवी मौके से भाग गए थे। इन्हें पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बवाल मामले में 25 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन

मामले में आरोपी संजीव, अमित, मुन्नालाल और जयगोपाल ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिकाएं लगाईं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपियों के अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि उन्हें गांव की गुटबाजी के कारण रंजिशन झूठा फंसाया गया। वर्ष 1988 से उस मार्ग पर शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही थी, लेकिन इस वर्ष उन्हें गुमराह करके नई परंपरा शुरू की गई। वहीं, सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जमानत याचिकाओं को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed