Kasganj: लखनऊ कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बाहुबली अब्बास की हुई पेशी, आने-जाने पर है रोक
कासगंज की जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की मंगलवार को लखनऊ कोर्ट में पेशी हुई। उसे कहीं ले जाने पर रोक के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी कराई गई। उसके खिलाफ कई मामले अदालतों में विचाराधीन हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की पचलाना जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेशी हुई। इस पर न्यायालयों में कई मुकदमे विचाराधीन हैं। फिलहाल उसके पेशी पर न्यायालय ले जाने पर रोक है। केवल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हो रही है।
विधायक अब्बास की मंगलवार को लखनऊ के भ्रष्टाचार निवारण संगठन न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। जेल प्रशासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की प्रक्रिया पूरी कराई। अब्बास को यहां की जेल में 15 फरवरी को लाया गया था। इससे पहले वे चित्रकूट की जेल में बंद था। शासन के निर्देश पर बाहुबली विधायक की जेल में सुरक्षा कड़ी चल रही है।
ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी
ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी कैमरों से उसकी निगरानी की जा रही है। विधायक अब्बास पर पहरा कड़ा है। अब्बास से मिलाई करने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदार यहां नहीं पहुंचे हैं। केवल तीन अधिवक्ताओं के पैनल ने ही जेल में विधायक अब्बास से मुलाकात कर वकालतनामा पर हस्ताक्षर कराए हैं।
एंटी करप्शन कोर्ट में हुई पेशी
डिप्टी जेलर के.के मौर्य ने बताया कि हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद विधायक अब्बास की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट में उसकी पेशी थी। आने-जाने में रोक के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई गई है।