{"_id":"6a4d3be24566d816580e0da8","slug":"auto-rickshaw-overturns-sdm-sends-injured-to-hospital-kasganj-news-c-175-1-kas1009-150341-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ऑटो पलटा, घायलों को एसडीएम ने भिजवाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ऑटो पलटा, घायलों को एसडीएम ने भिजवाया अस्पताल
Tue, 07 Jul 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 38
पटियाली। अलीगंज हाईवे पर गांव रुस्तुमपुर पुलिया के पास मंगलवार दोपहर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और मदद का प्रयास कियाा। इसी दौरान उपजिलाधिकारी आतीश कुमार सिंह और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाया और बिना देरी किए घायल सावित्री (60), अतुल्य कुमार (18) और बॉबी (7) निवासी नगला हीरा को अपनी सरकारी गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। गंभीर हालत को देखते हुए अतुल्य को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।संवाद