फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Auspicious time boosts pace, bike market booms on Akshaya Tritiya

Kasganj News: शुभ मुहूर्त ने बढ़ाई रफ्तार, अक्षय तृतीया पर बाइक बाजार गुलजार

Sun, 19 Apr 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Auspicious time boosts pace, bike market booms on Akshaya Tritiya
फोटो18कासगंज में बुलट बाइक के शोरूम में बाइक खरीदने पहुंचे लोग।  संवाद
कासगंज। अक्षय तृतीया पर जिले के वाहन बाजार में अभूतपूर्व तेजी देखी जा रही है। शुभ मुहूर्त के कारण ग्राहकों का रुझान वाहनों की ओर काफी बढ़ा है। इससे शोरूमों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। रविवार को जिले में 100 से अधिक बाइकों की बिक्री दर्ज की गई, जिसने बाजार में नई ऊर्जा का संचार किया है।
विज्ञापन

इस वर्ष अक्षय तृतीया दो दिनों तक मनाई जा रही है, जिसका सीधा असर वाहन खरीद पर पड़ा है। रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने अपने वाहनों की खरीददारी की। वहीं, सोमवार के लिए भी काफी संख्या में अग्रिम बुकिंग कराई गई है। शादियों के मौसम (सहालग) और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों के संयुक्त प्रभाव ने दोपहिया वाहन बाजार को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन

शोरूम संचालकों के अनुसार, रविवार को करीब 100 स्प्लेंडर और स्प्लेंडर सुपर बाइकों की डिलीवरी की गई। इसके अतिरिक्त, रॉयल एनफील्ड बुलेट के ''बैटालियन ब्लैक'' मॉडल की नाै यूनिट्स की बिक्री हुई है। कई स्थानों पर मांग इतनी अधिक है कि तत्काल आपूर्ति करना एक चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं की पसंद बनी बुलेट और स्प्लेंडर

इस बार वाहन खरीददारी में युवाओं की पसंद स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आई है। रॉयल एनफील्ड बुलेट का ''बैटालियन ब्लैक'' मॉडल और हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा मांग में हैं। जहां बुलेट अपने दमदार लुक, प्रीमियम अपील और प्रतिष्ठित छवि के कारण युवाओं को आकर्षित कर रही है। वहीं हीरो स्प्लेंडर अपनी बेहतर माइलेज, भरोसेमंद प्रदर्शन और किफायती दाम के कारण हर वर्ग के ग्राहकों की पसंदीदा बनी हुई है।



विक्रेताओं की बात
अक्षय तृतीया के लिए स्पलेंडर और स्पलेंडर सुपर बाइक की अच्छी मांग है। सहालग के कारण लगातार बुकिंग हो रही है।- पदम अग्रवाल, एजेंसी संचालक

बुलेट का बैटालियन ब्लैक मॉडल सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। - हर्षल बंसल, एजेंसी, संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed