{"_id":"6415d212e9938c65fb088f68","slug":"assets-worth-rs-thirty-lakh-seized-of-gangster-accused-of-cow-slaughter-and-balwa-in-kasganj-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: गोवध करने वाले गैंगस्टर की 30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, बलवा का भी है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: गोवध करने वाले गैंगस्टर की 30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, बलवा का भी है आरोपी
Sat, 18 Mar 2023 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 08:30 PM IST
सार
कासगंज में पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी की 30 लाख की संपत्ति कुर्क की है। इसमें कृषि योग्य भूमि शामिल है। आरोपी गोवध और बलवा के आरोप में संलिप्त था। पुलिस ने डीएम के आदेश के बाद शनिवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन
गैंगस्टर के खेत जब्त करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गोवध एवं बलवा के गैंगस्टर आरोपी की 30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इससे पहले डीएम ने आदेश पारित किए थे। पुलिस ने आरोपी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शनिवार को की। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुनादी करते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गोवध और बलवा जैसे अपराध करने वाले आरोपी जलालुद्दीन निवासी म्यांऊ, थाना सिकंदरपुर वैश्य के द्वारा गिरोह बनाकर गोवध का अपराध किया जाता रहा है। अपराध के माध्यम से अवैध धन से संपत्ति अर्जित की गई है। सिकंदरपुर वैश्य थाने में गैंगस्टर का मामला भी पंजीकृत है।
विज्ञापन
कृषि भूमि जब्त की गई
पुलिस ने डीएम से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आदेश प्राप्त किया था। आदेश के क्रम में 30 लाख रुपये कीमत की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी पर पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गांव बड़ौला में कृषि भूमि जब्त करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन