फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Assault with an iron rod and the butt of a country-made pistol; FIR registered.

Kasganj News: लोहे की रॉड और तमंचे की बट से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बिलराम रोड स्थित एक होटल पर शराब के नशे में धुत लोगों ने तीन दोस्तों पर लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। लोहे की रॉड और तमंचे की बट से मारपीट कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी निवासी नवीन माहेश्वरी पुत्र राजीव माहेश्वरी ने थाने में शिकायत की। बताया कि वह अपने साथी गोपाल मौर्य और आकाश मौर्य के साथ 30 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे बिलराम रोड स्थित माहेश्वरी भोजनालय पर खाना खाने गए थे।
विज्ञापन

उसी दौरान आरोपी सूरज गोला उर्फ सोनू निवासी पाल नगर अपने 2-3 साथियों के साथ वहां पहुंचा और शराब के नशे में अकारण बदतमीजी व गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर भोजनालय से लोहे की रॉड उठाई और सूरज ने तमंचा निकालकर उसके बट से गोपाल के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में वह लहूलुहान हो गया। इसके अलावा, सूरज के एक साथी ने लोहे की रॉड से आकाश की बेरहमी से पिटाई की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए अन्य युवक को भी पीटा। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर तीनों भाग गए।
-----------------
वर्जन
तहरीर के आधार पर आरोपी सूरज गोला उर्फ सोनू और 2-3 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। -आंचल चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed