{"_id":"69fb82ea7b3468d0450f4324","slug":"announcement-of-gherao-of-the-consolidation-commissioners-office-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147290-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चकबंदी आयुक्त कार्यालय के घेराव की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चकबंदी आयुक्त कार्यालय के घेराव की घोषणा
Wed, 06 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 06 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29 - सहावर में बैठक करते भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
कासगंज। किसानों की मांगों को लेकर 7 मई को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। लखनऊ स्थित चकबंदी आयुक्त कार्यालय के घेराव की किसान करेंगे। सहावर में जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में किसानों ने साफ किया कि किसी भी तरह की अनदेखी होने पर जिले से बड़ी संख्या में किसान लखनऊ कूच करेंगे।
जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि लखनऊ में चकबंदी आयुक्त कार्यालय इंदिरा भवन पर 7 मई को घेराव किया जाएगा। सहावर में बुधवार को बैठक का आयोजन कर लखनऊ जाने के लिए रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित होने वाले आंदोलन में जिले के सभी किसान अपनी नजर बनाए रखें। लखनऊ में होने वाले आंदोलन में सरकार किसानों के साथ छल कर सकती है। जिले से हजारों की संख्या में किसान इंदिरा भवन चकबंदी आयुक्त कार्यालय पर कूच करेंगे। जिला प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की सभी किसान एक कदम खेत में रखें और एक नजर आंदोलन पर रखें। उच्च पदाधिकारियों के आदेश मिलते ही किसान लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार ,महेश कुमार, प्रेम कुमार डॉ.महेश कुमार, नेपाल, अनिल कुमार , सचिन कुमार, रिजवान सैफी , विनोद कुमार, अनिल कुमार , हिमांशु प्रजापति सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।