फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Amount transferred to the beneficiary's account

Kasganj News: लाभार्थियों के खाते में पहुंची धनराशि

Sat, 13 Dec 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 13 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Amount transferred to the beneficiary's account
फोटो04जिला पंचायत राज अ​धिकारी कार्यालय ।संवाद
कासगंज। जिले में पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। पंचायती राज विभाग ने शौचालय निर्माण के लिए 2.71 करोड़ रुपये पहली और दूसरी किस्त की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी है। इससे शौचालय निर्माण कार्य को गति मिलेगी।जिले की 423 ग्राम पंचायतें है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 के ग्राम पंचायतों में इस वर्ष 5602 शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला। इस योजना में शौचालय निर्माण के लिए पूर्व में 2564 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। इन लाभार्थियों को प्रथम किस्त शौचालय निर्माण के लिए भेजी गई। दूसरी किस्त नहीं मिलने से शौचालय अधूरे पड़े थे। इसके लिए दूसरी किस्त की मांग की गई थी जिससे निर्माण पूरा हो सके। वहीं मिशन फेस-2 में ग्राम पंचायतों ने 1962 नए पात्र लाभार्थियों की सूची दोबारा से भेजी गई। जांच कमेटी के सत्यापन के बाद इन लोगों का चयन किया गया। प्रथम व द्वितीय किस्त के लिए पंचायती राज विभाग ने 4564 लोगों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए 2,71,56,000 रुपये की धनराशि भेज दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि खुले में शौच की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन फेस -2 शुरु की है। जिन लाभार्थियों को पहली किस्त मिली है, उन्हें जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं अधूरे पड़े शौचालय का निर्माण पूरा करने के लिए दूसरी किस्त लोगों को दी जा रही है। निर्धारित मानकों के अनुसार शौचालय निर्माण पूरा करने के उन्होंने निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed