फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Amar Ujala Impact:Illegal hoardings and flexes removed from intersections and crossroads.

Kasganj News: अमर उजाला असर- चौराहों-तिराहों से हटे अवैध होर्डिंग-फ्लेक्स

Thu, 12 Feb 2026 10:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Impact:Illegal hoardings and flexes removed from intersections and crossroads.
फोटो05गंजडुंडवारा में अवैध होर्डिंग को हटाते कर्मी।संवाद
गंजडुंडवारा। नगर पालिका कर्मियों ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, तिराहों एवं बिजली के खंभों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंगों और फ्लैक्स के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान कर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों से करीब 70 होर्डिंग व फ्लैक्स हटाए। अमर उजाला अखबार में लगातार प्रकाशित की गई खबर के बाद नगर पालिका प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगर के चौराहों, तिराहों तथा मार्गों पर विद्युत खंभों पर लोग होर्डिंग और फ्लेक्स लगा देते हैं। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी, वहीं यातायात भी बाधित हो रही थी। अमर उजाला ने गंजडुडवारा में लगे अवैध होर्डिंग की खबर को 10 फरवरी के अंक में नियम कागजों में कैद, सड़क पर अवैध होर्डिंग का राज की हैडिंग के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का प्रकाशन होने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया और अवैध होर्डिंग व फ्लैक्स को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने पालिका टीम के साथ मिलकर होर्डिंग हटवाने की कार्रवाई कराई। इस दौरान पालिका कर्मियों ने 70 स्थानों से होर्डिंग व फ्लैक्स हटाए। पालिका कर्मियों की ओर से की गई कार्रवाई से अवैध होर्डिंग लगाने वाले लोगों में खलबली मच गई। नगर पालिका चेयरमैन हाजी मुनव्वर हुसैन ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों व विद्युत खंभों पर बिना अनुमति होर्डिंग, फ्लेक्स या बैनर लगाना नियम विरुद्ध है। बिना अनुमति के होर्डिंग व फ्लेक्स लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed