फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav said in Kasganj that trends of voting in first phase quelled heat of CM Yogi

भाजपा पर अखिलेश का हमला: कहा- रुझानों ने निकाल दी सीएम योगी की गर्मी, ठंडे पड़ गए बाबा और उनके नेता

Sun, 13 Feb 2022 03:48 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कासगंज
अमर उजाला ब्यूरो, कासगंज Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 03:48 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा जहां भी चुनाव हुआ वहां साइकिल की रफ्तार फर्राटा भरती नजर आ रही है। रुझानों ने बाबा की गर्मी निकाल दी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव यूपी और देश को बचाने का चुनाव है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said in Kasganj that trends of voting in first phase quelled heat of CM Yogi
कासगंज में जनसभा को संबोधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हो गया है। महंगाई डबल हुई है। अन्याय और अत्याचार डबल हुआ है। ऐसी स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पहले चरण के मतदान में जनता ने भाजपा का सफाया कर दिया है। जहां भी चुनाव हुआ वहां साइकिल की रफ्तार भर्राटा भरती नजर आ रही है। रुझानों ने बाबा की गर्मी निकाल दी है। पहले चरण के मतदान के बाद बाबा व भाजपा के नेता ठंडे पड़ गए हैं।

विज्ञापन


सपा मुखिया ने रविवार को अमांपुर-सहावर के फरौली चौराहे पर कासगंज, अमांपुर एवं पटियाली विधानसभा के सपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव छोटा मोटा चुनाव नहीं है। यह यूपी को बचाने का चुनाव है देश को बचाने का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश की जनता को झूठ बोलकर दुखी किया है। उन्होंने पीएम मोदी की जिले में हुई रैली की ओर इशारा करते हुए कहा कि नेता भी यहां आए थे। अब जनता भाजपा के झूठ को जान चुकी है। उनका छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है, बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है और सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार पर बरसे

उन्होंने किसानों से सवाल करते हुए पूछा कि किसानों की आय दोगुनी हुई क्या, खाद मिली या नहीं, पैदावार की कीमत मिली या नहीं। उन्होंने तीन काले कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को बर्बाद करने के लिए तीन कानून लाए गए। किसानों के आंदोलन को समाप्त करने के लिए सड़क पर कीलें लगा दी गईं। ट्रैक्टरों को डीजल नहीं दिया गया। लगातार किसानों को आंदोलन से पीछे हटने के लिए मजबूर किया, लेकिन किसान लगातार विरोध करते रहे और उन्होंने सरकार को पीछे हटने को मजबूर कर दिया।

अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार आई तो यूपी में कभी भी ऐसे काले कानून लागू नहीं होंगे। उन्होंने निराश्रित गोवंशों की समस्या के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया।  उन्होंने कहा कि वह गऊ सेवा के लिए नई योजना लाएंगे। जिससे किसानों की खेती बर्बाद नहीं होगी और गऊ सेवा भी होगी। सपा की सरकार आने पर उन्होंने नौकरी, रोजगार का भरोसा दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर तंज कसे। बिजली की 300 यूनिट मुफ्त देने और सिंचाई के लिए बिजली फ्री करने की बात कही। कोरोना काल में सरकार के फेल्योर पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने जिले की कासगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी मानपाल सिंह, अमांपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सत्यभान शाक्य एवं पटियाली विधानसभा सीट से नादिरा सुल्तान को जिताने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed