फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   After 16 days, Patiali tehsil regained its glory, litigants got relief.

Kasganj News: 16 दिन बाद पटियाली तहसील में लौटी रौनक, वादकारियों ने ली राहत

Fri, 20 Feb 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 20 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
After 16 days, Patiali tehsil regained its glory, litigants got relief.
फोटो43पटियाली में हड़ताल खत्म होने के बाद अ​धिवक्ता के पास बैठे वादकारी। संवाद
पटियाली। अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त होने से 16 दिन बाद तहसील परिसर में रौनक लौट आई। इससे वादकारियों ने राहत ली।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ता 4 फरवरी से हड़ताल पर चल रहे थे। इससे तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा था। न्यायालय के बहिष्कार के चलते वादकारियों को अपने मुकदमों की पैरवी और जरूरी कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई मामलों में तारीखें आगे बढ़ने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

बृहस्पतिवार को हड़ताल समाप्त हुई और शुक्रवार से अधिवक्ताओं ने कामकाज शुरू कर दिया। वादकारियों को हड़ताल समाप्त होने की सूचना मिली, उन्होंने राहत की सांस ली। बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही अपने-अपने अधिवक्ताओं से संपर्क करने और मुकदमों की जानकारी लेने के लिए तहसील परिसर पहुंचने लगे। अधिवक्ताओं की वापसी के साथ ही न्यायालयों में कामकाज फिर से शुरू हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed