फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   accused who misbehaved with girl was caught in encounter

UP: बच्ची से दुष्कर्म...मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी, दो साल पहले भी की थी मासूम से हैवानियत; जमानत पर था बाहर

Fri, 04 Jul 2025 12:38 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 04 Jul 2025 12:38 AM IST
सार

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर बच्ची को उसके चंगुल से बचाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

विज्ञापन
accused who misbehaved with girl was caught in encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भुट्टा तुड़वाने का लालच देकर बच्ची को मक्का के खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने देर शाम आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजीव सोलंकी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


आरोपी संजीव दो साल पहले भी सहावर क्षेत्र में एक मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में जेल गया था। फिलहाल जमानत पर रिहा हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे वह मासूम बच्ची को खेत में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर बच्ची को उसके चंगुल से बचाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर बच्ची के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


 

पटियाली सीओ संतोष कुमार, एएसपी राजेश भारती, एसपी अंकिता शर्मा ने गांव में पहुंच कर घटना की जानकारी ली और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी संजीव कुमार सोलंकी (32) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरन वह एक आरक्षी को धक्का देकर भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दबोच लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।



ये भी पढ़ें-UP: सांसी गैंग...खुजली वाला पाउडर सबसे बड़ा हथियार, शादी के सीजन में होते थे सक्रिय; दो बदमाशों के लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed