फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Accused arrested with opium worth six lakh rupees.

Kasganj News: छह लाख की अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 19 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब छह लाख रुपये कीमत की अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस शुक्रवार की देर रात क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अमांपुर क्रॉसिंग से सहावर फाटक की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्धकार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसमें से 485 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और कार को जब्त कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सुमंत यादव निवासी ग्राम जिटौली (थाना निधौली कलां, जनपद एटा) बताया। बरामद की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार को सीज कर दिया गया है। फिलहाल आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी के स्रोत और उसके पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed